
झरिया:धनबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा में

रोड शो किया और भाजपा के प्रयात्शी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान शहर भर की सामाजिक और अन्य संस्थाओं ने जगह जगह रागिनी सिंह का स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह था।हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन इस रोड शो में सम्मिलित हुए। रोड शो के दौरान झरिया की जनता काफी उत्साहित नजर आयी।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, अबकी बार 400 पार, मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। रागिनी सिंह अपने हाथों में झंडा लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि आप सब संकल्प करें, एक एक वोट भाजपा के पक्ष में डालकर भाजपा को विजयी बनाएंगे। रोड शो बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू, कतरास मोड़, सब्जी पट्टी, इंदिरा चौक होते हुए चासनाला में समाप्त हुआ। रोड शो जिला श्रवण राय, संयोजक राजकुमार अग्रवाल, अरुण साव, दुल्लू महतो के पुत्र प्रशांत महतो सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
