
*रांची – गर्मी छुट्टी- स्कूलों में 17 मई से 17 दिन तक कि होगी की गर्मी छुट्टी, सेकेंड टर्म के परीक्षा 16 जून से होगी*

रांची। झारखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों में 17 दिनों की गर्मी छुट्टी होगी। छुट्टी 17 मई से शुरू होगी। स्कूल खुलने के बाद सेकेंड टर्म परीक्षा 16 जून से शुरू होगी। इसका आदेश शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने 11 मई को जारी कर दिया है।

सचिव ने लिखा है कि सभी कोटि के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों के लिए ग्रीष्मावकाश अवधि 17 दिनों तक के लिए निर्धारित की गयी है। इसके आलोक में जिलों द्वारा 17 मई से 4 जून, 2022 तक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है।

सचिव ने लिखा है कि कक्षा 1 से 7 के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक मूल्यांकन 6 जून से 15 जून तक होगा। इसी तरह कक्षा 8, 9 और 11 के विद्यार्थियों की सेकेंड टर्म की परीक्षा 16 से 30 जून तक प्रस्तावित है।
सचिव ने लिखा है कि उक्त के आलोक में सभी कोटि के सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश की उक्त अवधि यथावत रखी जाती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
