• Fri. May 8th, 2026

रांची की मशहूर यूट्यूबर नागपुरी आर्केस्ट्रा गायिका सरिता और पूनम सिंह ग्रुप ने किया धमाल

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2025
crescent ad

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

प्रखण्ड केरेडारी सलगा पंचायत में
दशमी दुर्गा पूजा अनुष्ठान के साथ भव्य रूप से धूमधाम से मनाया गया !
पूजा समिति की ओर से नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था,जो कि रांची के मशहूर यूट्यूबर नागपुरी गायिका सरिता और पूनम सिंह ग्रुप के साथ अपना जलवा दिखाया, इस प्रोग्राम के जलवा को देख कर लोग भरपूर आनंद लिया और घर जाने को नाम नहीं ले रहे थे, यदी रावण दहन की बात करें तो लोग बेसब्री से काफी इंतजार कर रहे थे, इस बृहद मेला को देखते हुए पूजा समिति ने आतिशबाजी के साथ रावण दहन कर प्रोग्राम को बंद किया गया!
इस बृहद मेला में प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ तब्दील थे ! इस मेले को देखने काफी दूर दूर से लोग आए थे, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी रावण दहन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इसमें तमाम पूजा समिति का सराहनीय योगदान रहा, संरक्षक मुखिया महोदया श्रीमती पार्वती देवी पंचायत समिति मीना देवी के कड़े निगरानी दिशा निर्देश के अनुसार कार्यक्रम हो रहा है! मुखिया पार्वती देवी और पंचायत समिति मीना देवी की ओर से यह संदेश दिया गया कि हमलोग सभी एकता का परिचय देते हुए भाई चारे के साथ मूर्ति विसर्जन एकादशी को करेंगे!एक बात सभी को यह सता रहा था कि बारिश खलल नहीं डालेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ, सभी महिला पुरूष उपस्थित होकर प्रोग्राम का भरपूर मनोरंजन का लुफ्त उठाया! मंच पर विराजमान संचालन कर रहे बुद्धिजीव जयराम साव पूजा समिति अध्यक्ष कुंवर प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष बलराम साहू सचिव राजेंद्र कुमार महतो उपमुखिया जागेश्वर महतो मुखिया प्रतिनिधी जगनारायण राम युवा शक्ति नेता प्रमोद कुमार प्रोग्राम का संपर्क सूत्र संजय महतो मीडिया प्रभारी बालमुकुंद दास पवन कुमार दास तमाम भक्तगण मौजूद थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *