• Thu. Mar 19th, 2026

राँची: ईडी के समन को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च न्यायालय में दी चुनौती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2023

 

राँची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उन्हें जारी समन को चुनौती दी।

सोरेन के वकील ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय ने 18 सितंबर को धन शोधन से जुड़े कथित मामले में ईडी की ओर से जारी समन के खिलाफ सोरेन की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने मामले में राहत के लिए सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय का रुख करने की छूट दे दी थी।सोरेन ने अपनी याचिका में उच्च न्यायालय से ईडी द्वारा उन्हें जारी समन पर रोक लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने उन्हें समन भेजने के जांच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *