
संवाददाता : बरही

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत शनिवार को बरही प्रखण्ड के रसोईया धमना पंचायत में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी की अध्यक्षता में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मो तैयब को रसोइया धमना पंचायत का अध्यक्ष व नरेश कुमार को सचिव बनाया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी की सोच और विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सब को प्रतिबद्घ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को आजादी की लड़ाई के दौरान जान गवानी पड़ी थी। गांधी जी, पं. नेहरू, सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को जेल जाना पड़ा था। देश की आजादी से लेकर नव निर्माण तक कांग्रेस का योगदान सर्वाधिक रहा है। विकास का जो खाका आज दिखाई दे रहा है। वह कांग्रेसियों के बलबूते ही तैयार हुआ है। पार्टी इन्ही विचारों को लेकर आज बढ़ रही है। मौके पर मो तैयब, नरेश साव, मो तौकीर, मनोज साहू, गोपाल यादव, कार्तिक यादव, मो गोल्डेन, महबूब अंसारी, हसन रजा, मो अख्तर, मो मोजिन, मो रियाज, बासुदेव साव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
