• Thu. Mar 19th, 2026

रवि सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2023

 

झरिया।शुक्रवार को झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक झरिया प्रेस क्लब में आयोजित की गई
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यम सिंह जी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यम सिंह जी ने कहा की झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के जुझारू एवं संघर्षिल अध्यक्ष अभिजीत राज जी के निर्देशानुसार हर विधान सभा में हर बूथ पर टेन यूथ की फौज तैयार खड़ी कर घर घर तक कांग्रेस के संदेश को लेकर जाना हैं। इसकी जिम्मेदारी हर विधान सभा अध्यक्ष अपने सहयोगी के साथ मिलकर 10 से 15 दिनों में तैयार कर प्रदेश कार्यालय में जमा कर देंगे।शुक्रवार के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कोऑर्डिनेटर विक्की कुमार जी झरिया विधानसभा प्रभारी तबरेज खान जी झरिया महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह जी माधुरी कुमारी संदीप पासवान अंकित सिंह ऋषभ सिंह प्रिंस कुमार मुस्कान सिंह सुमित पाल प्रेम साव अमन कुमार दर्जनों युवा और महिला उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *