• Wed. Mar 4th, 2026

रविवार को क्यिलू आसनसोल मुख्य रेलखंड पर 13घंटे 10 मिनट का पावर एवं ट्रैफिक ब्लाॅक ,ट्रेन रहा बाधित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: आसनसोल रेल मंडल में पड़ने वाले मदनकटटा औरा जोरामोव के बीच ब्रीज संख्या 603 एवं लाहाबन और सिमुलतला के ब्रीज संख्या 676 की मरम्मत को लेकर रविवार को क्यिलू आसनसोल मुख्यरेलखंड पर 13घंटे 10 मिनट का पावर एवं ट्रैफिक ब्लाॅक के कारण कई गाड़ियो को रदद कर दिया गया तो वही गाड़ियो के मार्ग परिवर्तन कर दिया।इधर दूर दराज से लोग आसनसोल दिशा में जाने के लिये झाझा रेलवे स्टेशन पहुॅचे रेलयात्रियो को इस बात की जानकारी पूर्व में नही होने के कारण उन्हे रेलवे स्टेशन पर गाड़ियो के इंतेजार में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा। पावर एवं ट्रैफिक ब्लाॅक के कारण गाड़ियो के परिचालन पर गहरा असर पड़ा जिससे झाझा रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने के लिये पहुचे रेलयात्रियो में कई रेलयात्री दिनभर रेलवे स्टेशन पर ही समय गुजारा तो कई रेलयात्री अपनी यात्रा ही स्थगित करते हुये घर लौट गया।सुबह 6 बजे से 13 घंटे के लिये गये ब्लाॅक के कारण इसका प्रभाव रेलवे स्टेशन के बाहर ई रिक्शा,टेंपू,रिक्शा चालको के रोजगार भी देखने को मिला।रेलगाड़ियो के परिचालन नही होने से दिनभर ई रिक्शा,टेंपू,रिक्शा चालक यू ही समय रेलवे स्टेशन के बाहर काटने को मजबूर दिखाई दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *