
बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम डाड़ी में रजा ए मुस्तफा कॉन्फ्रेंस जलसे का आयोजन किया गया। लोगों ने मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खान बरेली शरीफ उत्तर प्रदेश को बड़कागांव चौदह माइल के पास से फूल माला पहनाकर वा स्वागत कर अल्लाह हू अकबर नारे तकबीर आदि का नारे लगाते हुए मंच तक ले गए। सर्वप्रथम जलसे का शुरुआत सबसे पहले कुराने पाक की तिलावत कर शुरू की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद वा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो सहित लगभग 10,000 से अधिक लोग शिरकत फरमाएं थे।मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अल्लाह भी उससे नाराज हो जाता है जिसके अंदर से इंसानियत खत्म हो जाती है इसलिए सबसे पहले नेक इंसान बनो तो ईश्वर भी आपके साथ रहेगा।लोग आपस में मिलकर रहे और अल्लाह की इबादत करें।वहीं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बड़कागांव के लोग आपस में मिलजुल कर पर्व हो या कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से मनाते हैं और निश्चित तौर से आगे भी इस प्रक्रिया को बरकरार रखेंगे। तत्पश्चात जलसे में शामिल होने वाले ओलमाओं ने बारी बारी से अपने शेरो शायरी वा तकरीर से लोगों को नवाजा लोग रात भर झूमते नजर आए व दरूद शरीफ पढ़ते रहे।
इस जलसे में शामिल होने वाले ऑलमाओं मैं मुख्य रूप से मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खान बरेली शरीफ उत्तर प्रदेश , मुफ्ती मोहम्मद आशिक कश्मीर ,
मुफ्ती मोहम्मद बिलाल अनवर , मुफ्ती मोहम्मद यूनुस रजा , शायर ताहिर रजा रामपुरी , शायर मुबारक हुसैन मुबारक गिरीडीह ,शायर अब्दुल समद महाराष्ट्र ,
मुफ्ती मोहम्मद महबूब हजारीबाग , गुलाम वारिस हशमति , अजहर अल्ताफ , मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद , पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम , पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम , समाजसेवी सोनू इराकी , जलसे का आयोजन मैं मुख्य रूप से भागीदारी निभाने वालों में सदर मुजफ्फर अली , सेक्रेटरी हसमत अली , खजांची कयूम अंसारी , सरपरस्त एजाज आलम , रियासत हसन सद्दाम हुसैन , मोइन अंसारी , करामत अली , मोहम्मद मनीर अफसर , मोहम्मद रिजवान , लियाकत , नदीम इकबाल , दाऊद अली , ईद उल मियां , मोहम्मद फरीद , ताहिर अली , मोहम्मद मंजूर , मोहम्मद रशीद , मोहम्मद जावेद , हैदर अली , मोजिबुल्लाह , अताउल्लाह , गुलाम रब्बानी आदि।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
