
संवाददाता : बरही

बरही प्रखण्ड के करियातपुर पंचायत निवासी पिंकी कुमारी पति राहुल अंबेडकर यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने नेट परीक्षा में 194 अंक प्राप्त की अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया की है। पिंकी कुमारी सफलता का श्रेय गुरु, माता-पिता, सासू मां, एवं पति, को दी। उन्होंने महिला कॉलेज हजारीबाग से स्नातक पास की, स्नातकोत्तर सत्र 2016-2018 अर्थशास्त्र विषय से उत्तीर्ण करते हुए विनोबा भावे यूनिवर्सिटी की टॉपर बनी। यूनिवर्सिटी में एक वर्ष तक बढ़ाने का प्रस्ताव को पढ़ा कर पूरा किया। पिंकी कुमारी ने बताया कि पीएचडी कर एक अच्छे प्रोफेसर बनना चाहती हूं। शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागृत कर उन्हें सहयोग करना चाहती हूं कि हम किसी को रुपया, पैसे, भोजन, एक बार देखकर उसका जरूरत तो पूरा कर सकते हैं, लेकिन किसी के टुकड़ों पर मोहताज ना रहे इसके लिए उन्हें शिक्षित होना आवश्यक है। मैं लोगों के बीच शिक्षा दान करना चाहती। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों से संदेश देते हुए बताया कि सफलता संघर्ष की होती है इसलिए अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर चलते हुए मेहनत करते रहो एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
