• Fri. Mar 13th, 2026

युवा जदयू टुंडी द्वारा 8 जनवरी युवा संकल्प सह कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 25, 2022

 

टुंडी 25 दिसंबर –दीपक पाण्डेय —- टुंडी युवा जदयू द्वारा प्रखंड के फतेहपुर पंचायत के टकीपुर गांव में जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुमंत पाण्डेय की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि जनता दल यूनाइटेड की पूर्व घोषित कार्यक्रम युवा संकल्प सह कार्यकर्ता सम्मेलन में टुंडी एवं गांडेय से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम लेकर जाना है और उक्त सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना है। युवाओं का सम्मेलन हो और युवाओं की भीड़ ना उमड़े तो फिर मैं कैसी युवा सम्मेलन इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे निष्ठा एवं समर्पण कर उक्त सम्मेलन को सफल बनाने में अभी से लग जाना है। आगे श्री पाण्डेय ने बताया कि युवाओं को इस सम्मेलन में अपार भीड़ जुटा देना है ताकि आसानी से हमलोगों को दो विधानसभा सीट टुंडी और गांडेय कंफर्म हो जाएं इस आज़ से ही उक्त युवा संकल्प सह कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जुट जाना है एवं जदयू युवा मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव आदरणीय निर्मल सिंह जी का हाथ मजबूत करना है। आज के इस बैठक में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सुमंत पाण्डेय के अलावा सुखलाल मुर्मू, मंटू मुर्मू, टुंडी प्रखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौतम पाण्डेय, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *