
बलियापुरः झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति प्रधानखंता कुरची की ओर से ढांगी मैदान में जबर टुसू महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 2 दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के जयराम महतो ने यहां कि संस्कृति पर विस्तृत रूप से चर्चा की। कहा कि यहां की संस्कृति को बचाए रखने के लिए तमाम लोगों को आगे आने की जरूरत है। नारी शक्ति को भी आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा यहां के लोग सजग नहीं रहेंगे तो आने वाले 20 साल में झारखंड के लोग शरणार्थी बन जाएंगे। सरकार पारसनाथ पहाड़ को बेचना चाहती है। इसलिए सभी को सजग रहने की जरूरत है। मौके पर जिला परिषद सदस्य उषा महतो, समिति के अमलेश कुमार महतो, धनंजय मिर्धा, जंगबहादुर महतो, भूदेव महतो, दीपक महतो, सुभाष महतो, चंद्र मोहन महतो, श्रीकांत महतो, साजन महतो, कुश महतो, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, सुजीत, दशरथ महतो, पूर्णिमा देवी, विकास महतो, भोला महतो, धर्मवीर दास, रोहित महतो, सुशील महतो, रंजीत महतो, हुबलाल महतो, विशाल महतो, किशोर महतो आदि मौजूद थे। टुसू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानखंता जगदीश, करमाटांड समेत दो दर्जनों से अधिक टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जयराम महतो व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य उषा महतो ने प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
