• Wed. Mar 4th, 2026

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मुख्य सरगना गब्बर यादव गिरफ्तार, 47 लोगों की हुई थी मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 21, 2023

 

मोतिहारी: पूर्वी रण जिला में विगत अप्रैल माह में हुए जहरीली शराब कांड के सुत्रधार नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव को पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है. गब्बर यादव तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर का रहने वाला है. जहरीली शराब कांड के बाद वह नेपाल भाग गया था.पटना मद्य निषेध इकाई की टीम लगातार उसके टोह में लगी हुई थी. गब्बर के रक्सौल आने की भनक मद्य निषेध इकाई को लगी. उसके बाद मद्य निषेध इकाई और जिला एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गब्बर यादव को नेपाल से रक्सौल आने के दौरान बॉर्डर पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. गब्बर ने गिरफ्तारी के बाद कच्चा स्प्रिट का धंधा करने वाले कई कारोबारियों के नाम का खुलासा पुलिस के सामने किया है.
नेपाल भाग गया था आरोपी: पुलिस के अनुसार जिला में हुए जहरीली शराब कांड के बाद नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव नेपाल भाग गया था. वह कभी कभी भारतीय परिक्षेत्र में आता था. इसके लिए उसने रक्सौल के गांधीनगर वार्ड नंबर नौ में किराए का मकान लिया था. नेपाल से आकर वह कभी-कभी उसी मकान में छिपता था. जिसकी जानकारी लगने के बाद पुलिस गब्बर यादव के नेपाल से रक्सौल आने के इंतजार में लगी रही. गब्बर के नेपाल से रक्सौल आने की भनक लगते ही मद्य निषेध इकाई पटना और जिला एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारत नेपाल बॉर्डर से उसे गिरफ्तार कर लिया.

47 लोगों की गई थी जान: बता दें कि 14 अप्रैल को जहरीली शराब पीने से पिता पुत्र की मौत हो गई थी. यह पहली घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी मौत का कारण डायरिया बताया था लेकिन उसके बाद लगातार मौत के मामले सामने आने लगे और बीमार लोग खुलकर शराब पीने की बात स्वीकार करने लगे. तब जिला प्रशासन की निंद खुली और जहरीली शराब कांड के आरोपियों की धर पकड़ शुरु हुई. जहरीली शराब पीने से जिला में 47 लोगों की जान चली गई थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *