• Tue. Mar 3rd, 2026

मोटरसाइकिल की चपेट में हुई वृद्ध  की मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 7, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

नवादा।नवादा में बुधवार प्रातः 6 बजे सोनसिहारी पंचायत के भोला बिगहा गाँव में एक व्यक्ति की मौत मोटरसाइकिल की चपेट में आने से हो गई। भोला बिगहा गाँव के 66 वर्षीय अर्जुन यादव दूध लेकर साईकिल से कादिरगंज की ओर जा रहे थे। कमालपुरा और शादिकपुर के बीच पक्की सड़क पर उनकी साईकिल तेज रफ़्तार में आती मोटरसाइकिल से टकरा गई जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । घटना स्थल पर ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दी। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल का नम्बर जे एच 12 एच 1041 है जबकि मोटरसाइकिल सवार समाय गाँव के आशुतोष कुमार बताये जाते है जिनकी उम्र आधारकार्ड के अनुसार 16 वर्ष हैं। मौके पर उग्र ग्रामीणों ने सरकार से मृतक परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। कादिरगंज और मुफस्सिल थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली। पटना में इस घटना की जानकारी मिलते ही नवादा विधायक विभा देवी ने अपने लोगों को घटना स्थल पर भेजकर पूरी स्थिति की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। सदर अस्पताल पहुँच कर राजद के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र यादव,शशिभूषण शर्मा, उमेश हरी,पंकज यादव आदि ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी विधायक को दे दी गई है और निर्देश मिला है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुँचाई जाय ताकि सरकार की ओर से प्राप्त होने वाली सुविधाएँ तत्काल मुहैया कराई जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *