• Mon. Mar 16th, 2026

मैथन पुलिस ने मध्य रात्रि में एक टवेरा कार को किया जब्त,उसमे ठूस कर ले जा रहे थे 4 मवेशी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 13, 2022

 

संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा

कुमारधुबी- मैथन पुलिस के गश्ती दल ने मध्य रात्रि को मवेशी लदा एक टवेरा पकड़ा । जिसमें 4 मवेशी को ठूस कर भरा गया था। और उसे तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस के गश्ती टीम ने इसे पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मैथन पुलिस के रात्रि गश्ती दल ने गाड़ी संख्या BR 24 P 2865 टवेरा पकड़ा । कार पश्चिम बंगाल जाने के क्रम में गड्ढे में फस कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया । जिससे गाड़ी के आगे के पार्ट्स क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस दौरान गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच क्रम में गाड़ी में ठूस कर 4 मवेशी भरे हुए थे। आशंका जताई जा रहा है कि सभी मवेशी को तस्करी कर बंगाल ले जाया जा रहा था,जिसमें तीन बैल और एक गाय है। कार के आगे शीशे में भाजपा की कमल फूल छाप के स्टीकर लगे हैं। जो इस पूरे मामले में मैथन पुलिस ओपी प्रभारी का कहना है गौ तस्करी रोकने के लिए यथासंभव प्रयास किया जा रहा है,मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस , का कहना है कि उन्होंने अभी तक गोवंश लादे कंटेनर ,स्कॉर्पियो, पिकअप भेन बहनों की जप्ता कर ड्राइवर को जेल भेज चुका है।

मैथन ओपी प्रभारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा की किसी भी हाल पर गौ तस्करी नहीं होने दी जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *