• Thu. Feb 19th, 2026

मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन चार मुन्ना भाई को दबोचा पुलिस ने।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 22, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के परीक्षा केंद्र पर बुधवार को दो पाली में मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दोनों पाली में इंग्लिश की परीक्षा लेनी थी इसी दौरान पहली पाली में +2 राज्यकृत उच्च विद्यालय हलसी में चार मुन्ना भाई पकड़ा गया। केंद्र अधीक्षक ने बताया परीक्षा देने के क्रम में एडमिट कार्ड की जांच के दौरान इन्हे पकड़ा गया। कैमरा अधीक्षक रामानुज कुमार ने बताया कि एडमिट कार्ड जांच करने के दरमियान एडमिट कार्ड से फोटो मिलान किया गया तो फेस नहीं मिल पाया। लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसौरा निवासी सरवन यादव के पुत्र नीतीश कुमार ने अपने छोटे भाई नीरज कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था, वही रामगढ़ थाना क्षेत्र भभरिया निवासी भूषण यादव के पुत्र रजनीश कुमार ने अपने छोटे भाई कन्हैया कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भभरिया निवासी गणेश यादव के पुत्र परशुराम कुमार ने अपने दोस्त नीतीश कुमार के छोटे भाई गोलू कुमार के बदले परीक्षणदे रहा था, वही भरत यादव के पुत्र शांतनु कुमार अपने चचेरे भाई सुजीत कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था तभी परीक्षा देने के क्रम में ही गिरफ्तार कर लिया गया एवं प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें जेल भेज दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *