
गावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांख के ग्राम कुरची निवासी कैलाश सिंह का आकस्मिक निधन रविवार को उपचार के लिए गिरिडीह ले जाने के क्रम में जमुआ में हो गई। सूचना मिलते ही धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने मृतक के परिवार वालों से मिलकर शोक प्रकट करते किया व हर संभव मदद का भरोसा दिया।

पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार के समान है। इनके सुख दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएंगे।

हम आप लोग के मदद के लिए हमेशा तैयार है और आगे भी रहेंगे। मौक़े पर माले नेता सकलदेव यादव, आनंदी यादव,पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव, मनीष कुमार, शिवकुमार यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
