• Thu. Jun 25th, 2026

मुहर्रम पर्व को लेकर चक्रधरपुर में फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर। 26 जून को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सहित पुलिस बल के जवान शामिल हुए।

 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

 

प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। पर्व के दौरान भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक सामग्री या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

फ्लैग मार्च में बीडीओ, सीओ, कार्यपालक पदाधिकारी, चक्रधरपुर पुलिस निरिक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे l

 

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की है तथा कहा है कि सभी समुदायों के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *