• Mon. Jun 15th, 2026

मुहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। मुहर्रम का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण संपन्न कराने को लेकर केंदुआडीह थाना प्रांगण में शांति समिति पुलिस जन सहयोग समिति की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पाण्डे ने की जबकि संचालन राम गोपाल भुवानियां ने की।

बैठक में थाना क्षेत्र के केंदुआ नंबर4/5,अलकुसा नंबर6,गड़ेरिया,कुस्तौर नदी धौड़ा,कुसुंडा हाजरा बस्ती, सभी मुस्लिम अखाड़ा कमिटी के लाइसेंसधारी सरदार,डीजे संचालक,व गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित हुए और सभी ने थाना प्रभारी के समक्ष बारीकी से अपने अपने क्षेत्र के सुझाव पेश किए इसपर थाना प्रभारी ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को अस्वस्थ किये और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुहर्रम का यह त्योहार हसन हुसैन की याद में दुख के रूप में मनाया जाता है जिसे लोग आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

ताजिया माननीय उच्च न्यायालय ने निर्देशानुसार निर्धारित समय व रुट से ही निकालें ताजिया की ऊँचाई सीमित रहेगी वैसे खतरनाक खेलों का प्रदर्शन न करें जिससे किसी को हानि हो। डीजे साउंड पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। डीजे बजते हुए पाए जाने पर डीजे संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जुलूस के साथ पुलिस दल तैनात रहेगी किसी के अफवाह में न पड़ें यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है या हुड़दंगी करता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें।केंदुआडीह पुलिस आपकी सेवा में तत्यपर रहेगी जुलूस के दौरान लाइसेंसधारी साथ रहेंगे यदि कोई विधि व्यवस्था भंग करते हुए पकड़े जाते है तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें किसी की कोई पहल पैरवी नही सुनी जाएगी।

मौके पर पुलिस पदाधिकारियों में एस आई जोगेंद्र कुमार,ए एसआई रीना देवी,जनकदेव सिंह,राजू मुंडा एवं गणमान्य लोगों में सरफुदिन अंसारी,हरिप्रसाद पप्पू,चन्द्रदेव यादव,फूलचंद यादव,आशीष सिन्हा, राहुल गुप्ता,गणेश मिश्रा,राजेश गुप्ता, महादेव हांसदा,बद्री रविदास,उपेंद्र चौरसिया,सखदेव पासवान,मनौवर हुसैन,राजीव झा,दीनानाथ गुप्ता,सुधीर रवानी,गोविंदा राउत इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *