
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी
लोयाबाद-लोयाबाद थाना मे मुहर्रम का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण संपन्न कराने को लेकर रविवार को लोयाबाद थाना प्रांगण में शांति समिति पुलिस जन सहयोग समिति की एक आहूर्त बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने की,संचालन सुनिल पांडे ने की बैठक में थाना क्षेत्र के 16 पंचायत की सभी मुस्लिम अखाड़ा कमिटी के 13 लाइसेंसधारी, संचालक,व अन्य गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित हुए और सभी ने थाना प्रभारी के समक्ष बारीकी से अपने अपने क्षेत्र का सुझाव पेश की इस पर थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को अस्वस्थ किये और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुहर्रम का यह त्योहार हसन हुसैन की याद में दुख के रूप में मनाया जाता है जिसे लोग आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं ।ताजिया माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला प्रशासन के निर्देश का पालन कर निर्धारित समय व रुट से ही निकालें ताजिया की ऊँचाई सीमित रहेगी।

अखाड़ा में वैसे खतरनाक खेलों का प्रदर्शन न करें जिससे किसी को क्षति हो। डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। डीजे बजते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने कहा ताजिया जुलूस के साथ वॉलंटियर साथ रहेंगे और नियंत्रण करते हुए आगे बढ़ेंगे यातायात बाधित नही करेंगे साथ ही पुलिस दल भी तैनात रहेंगे लोग किसी के अफवाह में न पड़ें यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है या हुड़दंगी करता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें।
लोयाबाद पुलिस हमेशा आपकी सेवा में हर क्षण तैयार रहेगी। जुलूस के दौरान लाइसेंसधारी साथ रहेंगे यदि कोई विधि व्यवस्था भंग करते हुए पकड़े जाते है तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें किसी की कोई पहल पैरवी नही सुनी जाएगी।
मौके पर बिरेन्द्र पासवान जेपी पांडे,एस एस प्रसाद,अनवर मुखिया,बीएन पांडे मुकेश पासवान,मन्नू सिहं,निसार मंसूरी,रामा शंकर महतो बिनोद महतो उर्फ बिल्ला,आजाद अंसारी,एसआई प्रतश तिग्गा,पी ठाकूर आदि पुलिस पदाधिकारियों के अलावे गणमान्य व्यक्तियों लोग मौजूद रहे!
वहीं क्षेत्र के पार्षद की अनिपस्थित होने से लोगों के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ था लोगों का कहना था कि शांति समिति की बैठक में पार्षद की भी अहम भूमिका रहती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
