• Wed. Apr 1st, 2026

मुझे तिहाड़ जेल भेजने की हो रही साजिश : संजीव सिंह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 2, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

*धनबाद :* पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को तिहाड़ जेल भेजने की योजना बनाई जा रही है।
*यह अंदेशा संजीव सिंह ने खुद गुरुवार को कोर्ट में आवेदन देकर जताया।*
एमपी एमएलए के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में संजीव सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता जावेद ने आवेदन दाखिल कर कहा कि जेल आईजी उमाशंकर सिंह नीरज सिंह हत्याकांड के वादी के परिजन से सांठगांठ कर संजीव सिंह को दिल्ली एम्स नहीं ले जाने दे रहे हैं। सरकार के दबाव में आकर जेल आईजी 10 अक्तूबर को डिजास्टर मैनेजमेंट गृह कारा विभाग के संयुक्त सचिव सरिता दास को पत्र लिखकर कहा है कि विचाराधीन बंदी संजीव सिंह को दिल्ली भेजने के आदेश की प्रतीक्षा में तिहाड़ जेल में रखने की अनुमति दी जाए।
संजीव सिंह की ओर से आवेदन में यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार तथा उसके पदाधिकारी कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य हैं, परंतु सरकार के अधिकारी कोर्ट के अधिकार को लगातार चुनौती दे रहे हैं। आवेदन में जेल आईजी एवं धनबाद मंडल कारा अधीक्षक के खिलाफ कोर्ट का अवमानना एवं आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई करने तथा दोनों अधिकारियों पर कोर्ट के आदेश की अवमानना की कार्रवाई चलाने के लिए हाईकोर्ट भेजने की प्रार्थना की गई। आवेदन में यह भी कहा गया है कि 16 अगस्त 2023 को उच्च न्यायालय की ओर से संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह के आवेदन पर आदेश पारित करते हुए संजीव सिंह को अविलंब दिल्ली स्थित एम्स भेजने का आदेश दिया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के साढ़े तीन माह गुजर जाने के बाद भी स्थिति वही की वही है। संजीव सिंह अभी तक रांची स्थित रिम्स में पड़े हुए हैं। संजीव सिंह की ओर से दाखिला आवेदन पर सुनवाई करते हुए अदालत ने धनबाद मंडल कारा अधीक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *