
रांची। तुपुदाना-सोदाग पंचायत अंतर्गत ग्राम बंडा में दो दिनों पूर्व ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया पतरस तिर्की को दी। मुखिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों से बात कर खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का आग्रह किया।
करम परब के अवसर पर ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया।

आज मुखिया पतरस तिर्की ने नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को करम परब की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व के इस पावन अवसर पर गांव में रोशनी और खुशियां बनी रहें, यही उनकी कामना है।

ग्रामीणों ने समय पर नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए मुखिया पतरस तिर्की के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
