• Tue. Mar 10th, 2026

मुंबई में बिरसा मुंडा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुए रंजन चौधरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 21, 2022

मुंबई में प्रवासियों के हित में कार्यक्रम संस्था झारखंडी एकता संघ, मुंबई द्वारा रविवार को आयोजित झारखंड दिवस-2022 समारोह में बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से सम्मानित बगोदर विधायक विनोद सिंह और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के हाथों संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।

देश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कुल 14 रत्नों का चयन इस अवॉर्ड के लिए संस्था द्वारा किया गया था जिसमें 31 वर्षीय युवा रंजन चौधरी भी शामिल हैं ।

युवा रंजन चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हजारीबाग में समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है। विधायक मनीष जायसवाल के साथ रहकर जहां सिद्दत से अपने कामों को करते हैं वहीं आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज़रूरतमंद लोगों के मदद को 24 घंटे सातों दिन निर्बाध रूप से सेवा रहते हैं। कनकनाती ठंड हो, झमाझम बारिश हो रही हो, प्रचंड धूप हो या तेज़ आंधी- तूफान, सुबह हो या शाम या हो आधी रात जरूरतमंद मरीजों या उनके परिजनों के एक कॉल पर उनके मदद को कूद पड़ते हैं। कोई सड़क दुर्घटना की सूचना मिले या किसी को आपातकालीन स्थिति में खून की जरूरत पड़े हर परिस्थिति में वे हरसंभव मदद को तैयार रहते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान भी इन्होंने विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए भी जन- जरूरतों के लिए अपना पूरा समय खफा दिया। खुद कोरोना संक्रमित होने और अस्पताल में इलाजरत होने के बाबजूद कइयों की जान बचाने में सहयोग पंहुचाया ।

रंजन चौधरी मूलतः बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत सिमुलिया के रहने वाले हैं। वे एक युवा समाजसेवा, युवा पत्रकार, युवा पर्यावरणविद्ध भी हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई हजारीबाग से ही की है। इन्होंने आईएससी और बीएससी (जन्तु विज्ञान) अन्नदा कॉलेज से और एमएससी (जन्तु विज्ञान) से नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से की है। साल 2010 से विधायक मनीष जायसवाल के साथ बतौर मीडिया प्रतिनिधि समाज में अपनी सेवा प्रदान कर रहें हैं। इन्होंने कई एनजीओ और अखबारों के साथ जुड़कर पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ और लेखन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है ।

सम्मानित हुए युवा रंजन चौधरी ने बताया की यह सम्मान हमारे लिए अमूल्य है और प्रोत्साहन का काम करेगा। हम दोगुनी उत्साह और जुनून के साथ सेवा कार्यों में आगे भी तत्पर रहेंगे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *