• Sat. Apr 4th, 2026

मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के छोटे से गांव में देश के बड़े क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे, लोगों में खुशी का माहौल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 3, 2024
crescent ad

 

 

मुंगेर तारापुर (रोशन कुमार)-: मुंगेर जिला में असरगंज प्रखंड के एक छोटे से गांव मेहमई में मंगलवार को हुए मीना देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत के विश्व विजेता टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना और आज तक न्यूज के स्पोर्ट विशेषज्ञ विक्रांत गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार से शुरू हुआ।सुरेश रैना को देखने के लिए खेल प्रेमियों के साथ साथ काफी लोगों कि भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस बेहतरीन खिलाड़ी का खुले दिल से स्वागत किया ,लगभग एक लाख से भी ज्यादा संख्या में लोगों कि भीड़ पूरे खेल मैदान को चारो तरफ से खचाखच भरा हुआ दिखा। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ आज के मैच पीडीएमसी क्लब और भटियारपुर क्रिकेट टीम के बीच खेल कर शुरू किया गया। पूरे टूर्नामेंट का खेल बीस- बीस ओवर का खेला जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *