
*दरभंगा :* रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह जहां भी जाती है तो लोग उनका सीता माता की तरह ही स्वागत करते हैं।

एक बार फिर से ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला है। दरअसल दीपिका चिखलिया मिथिला पहुंची और वहां पर जब उनकी विदाई हुई तो वह काफी ज्यादा भावुक हो गई थी। एक्ट्रेस की आंखों से आंसू तक झलकने लगे।

*मिथिला में दीपिका चिखलिया की बेटी की तरह की गई विदाई*
दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियो शेयर की है। जो कि अब तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मिथिला में नज़र अ रही हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दीपिका चिखलिया को एक बेटी की तरह विदाई दी जा रही है। जैसे किसी बेटी की मां उसे विदा करते वक्त सारी रस्में निभाती है वैसे ही रामायण की माता सीता के साथ भी ऐसी ही रस्में निभाई जा रही है। वहां की औरतें उन्हें पानी पिलाती है और गोद खाली ना रहे। इसी वजह से उनकी कमर पर उन्होंने कुछ बांधा भी। इतना प्यार देखकर दीपिका चिखलिया भावुक हो गई और उनकी आंखो से आंसू झलकने लगे।
*दीपिका चिखलिया ने शेयर किया भावुक कर देने वाला पोस्ट*
दीपिका चिखलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखते हुए कहा कि ‘मिथिला में सीता जी की विदाई। उन्होंने मुझे पूरी तरह महसूस करवाया कि मैं उनकी बेटी हूं। मैं रामायण के काल में पूरी तरह से खो गई थी।’ इस पोस्ट को देखकर लोग भी तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि ‘मिथिला में आपका हार्दिक स्वागत है। यह आपका मायका ही है और रहेगा।’
*दीपिका चिखलिया की आंखों से गिरा आंसू*
दीपिका चिखलिया के दूसरे वीडियो में उन्होंने बहुत ही भावुक तरीके से बताया कि किस तरह से कैसे मिथिला में उनकी विदाई की गई। दीपिका चिखलिया कहती है कि अब मैं इस पर क्या ही बोलूं और इतना इन्होंने मुझे प्यार दिया है कि मेरी आंखें भर आई है। उन्होंने खाली गोद की वजह से ये मुझे दिया। यहां तक कि मुझे पानी भी दिया। यहां पर मान्यता है कि घर से बेटी सूखा गला करके नहीं जाया करती है। उनका मानना है कि मैं ही सीता माता हूं। इतना ही बोल कर दीपिका चिखलिया बहुत ही इमोशनल हो जाती है और उनकी आंखों से आंसू बहना शुरू हो जाते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
