

*धनबाद :* बलियापुर थाना क्षेत्र में प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के दक्षिण केबिन, सिंदरी लाइन के पास रेल अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान दबकर मरे चारों मजदूरों के शव बुधवार की सुबह निकाल लिये गए.परिजन 20 लाख रुपये मुआवजा और एक आश्रित को नौकरी देने की मांग कर रहे थे. इस पर सहमति जताते हुए रेलवे ने आश्रितों को फिलहाल शवों के दाह संस्कार के लिए 50-50 हजार रुपये दिए और विभागीय कार्रवाई के बाद शेष रकम उपलब्ध कराने की बात कही.

इसके बाद जाकर शवों को मलबे में से निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई.जानकारी के अनुसार, आश्रितों को निविदा पर अस्थायी नौकरी भी मुहैया कराई जाएगी.मंगलवार की रात उस मार्ग से गुजरी मालगाड़ी के कारण यहां मिट्टी भरभरा कर गयी.जिसमे यहां काम करने वाले मजदूर मिट्टी के ढेर में दब गये.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
