• Thu. Feb 26th, 2026

मासस के दिग्गजों का हुआ महा जुटान:आगामी लोकसभा,विधानसभा एवं निकाय चुनाव पर बनी रणनीति।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2023

 

चिरकुंडा। आगामी लोकसभा ,विधानसभा एवं नगर निकाय चुनाव के मद्दे नजर रखते हुए मार्क्सवादी समन्वय समिति(मासस)की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में रखी गई थी बैठक का नेतृत्व मासस के सुप्रीमो सह निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने किया गया. पार्टी के संगठन को मजबूत करने एवं लोकसभा विधानसभा एवं नगर निकाय चुनाव में अपने दमदार उपस्थित के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियो एवं मासस कार्यकताओ ने गहन मंथन किया और श्रीचटर्जी ने चुनाव पर फोकस करने को मूल मंत्र दिए सभी ने संकल्प लिया कि आगामी चुनाव में अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए संगठन सभी चुनावों में अपने प्रत्याशीयो विजय दिलाने के लिए संकल्प लिया इस बैठक में मुख्य रूप से बादल बाउरी, टूटून मुखर्जी, संतु चटर्जी, कल्याण राय, माणिक गोराई, अमरेश चक्रवर्ती, अखिलेश साहू, अजय बाउरी ,राजेंद्रनाथ घोष, रविंद्रनाथ घोष, विश्वनाथ बनर्जी, सुबीर चटर्जी,दीनानाथ रविदास झोंटू कांजीलाल, नंदू गोस्वामी सहित दर्जनों मासस के पादाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *