• Tue. Feb 17th, 2026

मामूली विवाद में रिश्ते में एक भतीजा ने चाचा पर किया चाकू, से हमला, घटना बेगूसराय की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 29, 2024

 

 

बेगूसराय में मामूली विवाद में एक भतीजा ने रिश्ते के चाचा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के नित्यानंद चौक मंझौल के समीप का है। घायल युवक मंझौल पचमहला टोला निवासी स्वर्गीय गोपाल राय का पुत्र कन्हैया कुमार (28) है।

 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कन्हैया नित्यानंद चौक के पास चाय नाश्ते की दुकान चलाता है। रात में वह अपने दुकान पर था। उसी दौरान उसके रिश्ते का भतीजा रूपेश अपने साथियों के साथ आया और दुकान पर सहयोग कर रहे बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

आगे बताया कि कन्हैया ने जब इसका विरोध किया तो सभी युवक इससे उलझ गए तथा मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक में ताबड़तोड़ चाकू बाजी कर दी। चाकू कन्हैया के छाती और पेट के बीच के हिस्से में लग गया। चाकू लगते ही सभी भाग निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से कन्हैया को मंझौल रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

 

युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों का कहना है कि रूपेश सहित 12-15 लड़कों का एक ग्रुप है, जो आतंक मचाया हुआ है। यह लोग असामाजिक काम करते हैं और विरोध करने वालों के साथ मारपीट करते हैं। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *