• Thu. Feb 26th, 2026

महिला पतंजलि योग समिति ने लगाई योग शिविर, महिलाओं को कई रोगों से निजात के लिए बताए उपाय।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 21, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। योग से होता है शरीर निरोग उक्त बातें महिला पतंजलि योग समिति झरिया प्रखंड प्रभारी माया देवी ने चांद कुइयां बजरंगबली मंदिर प्रांगण में योग शिविर के कार्यक्रम में महिलाओं को बताई। माया देवी एवं नीतू सिंह ने कहा कि लगातार हम लोग सुबह में 1 वर्षों से कार्यक्रम कर रहे हैं यहां पर बहुत से महिलाएं अनेक बीमारी से ग्रसित थी। इसीलिए महिलाओं को स्वस्थ रखने एवं निरोग बनाने के लिए हम लोगों ने बीड़ा उठाया। आज इस शिविर के माध्यम से 50 से अधिक महिलाएं जुड़ गई है, प्रतिदिन इसका लाभ ले रही है, कई महिलाएं स्वस्थ भी हो चुकी है, इसलिए सभी को योग करना चाहिए योग से मन और तन दोनों निरोग होता है। आने वाले दिनों में और भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हम लोगों का उद्देश है गांव एवं कोलियरी के आसपास क्षेत्रों के जो भी महिलाएं हैं उनको इस योग के माध्यम से शिक्षा का अलख जगाना है, ताकि सभी स्वस्थ रहें शरीर से स्वस्थ रहेंगे, तो मन से भी स्वस्थ रहेंगे। मौके पर माया देवी, नीतू सिंह, वीणा सिंह, रेखा झा, मंजू सिंह, सविता देवी, रेखा सिंह, आशा देवी, सोनमती देवी, रेनू तिवारी, रीता सिंह, अनु देवी आदि महिलाएं शामिल थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *