• Mon. Feb 16th, 2026

महिला ने महिलाओ के साथ किया धोखा, लोन के नाम पर लोंगिया देवी ने महिलाओ को ठगा।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: संग्रामपुर पंचायत के महिलाओ को लोन के नाम पर गांव की महिला ने ही ठगी कर लिया। इसको लेकर महिलाओं का कहना है कि हम लोगों को ठगा गया है, बहला-फुसलाकर यही की महिला ने धोखा दिया है। हम लोगों को झाँसे में रख कर हमलोग से लोन पास करवाया गया है। हमलोगो ने गलती किया कि हमलोग गलत लोगो के चक्कर में आ करके खुद को गड्ढे में डाल दिया। इनलोगो ने कहा कि लौंगिया देवी जिसने हमलोगो को लोन के नाम पर ठगने का काम किया है वही अब लोन पूरा करेगी इसके साथ ही हमलोगो ने जो लोन गलत तरीके से झांसा में फंसकर भरा है हमलोग का वो पूरा पैसा वापस हो और बाकी का लोन लोंगिया देवी खुद चुकता करे, हमलोग लोन की रकम नहीं देंगे जो देना था हमलोगो ने गलतफहमी में आ करके लोन भर दिया अब नहीं भरेंगे। इनलोगो ने कहा कि किसी महिला ने 10 हजार,14 हजार, 21 हजार, 50 हजार से लेकर 90 हजार तक इन तीन से पांच महीने में ऋण चूकाया या फिर लोन भरे हैं। अब ऋण लोंगिया देवी चुकाएगी और हमलोग के द्वारा दिया लोन का पैसा भी लोंगिया देवी ही देंगी। लोंगिया देवी ने ही हम लोगों को ठगा है और कमीशन भी खाया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *