
*सरायकेला:* नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष *मनोज कुमार चौधरी* की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नगर क्षेत्र में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं, मंदिरों, श्मशान घाटों, पार्कों और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
बैठक में नगर के विभिन्न स्थानों पर लंबे समय से जमा कचरे, झाड़-झंखाड़ और अपशिष्ट पदार्थों के शीघ्र निष्पादन पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष चौधरी ने कहा, _“धार्मिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक महत्व के स्थलों की स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और नागरिक दायित्व से भी जुड़ा विषय है। इनकी साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण से नगर की सकारात्मक पहचान मजबूत होती है।”_

विशेष सफाई अभियान के लिए कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा किया गया। प्रत्येक स्थल की निगरानी के लिए पदाधिकारियों को जवाबदेह बनाया गया। निर्णय लिया गया कि नगर प्रबंधक *सुमित सुमन* एवं *महेश जारिका* के नेतृत्व में सभी पीआईयू कर्मियों, सफाई पर्यवेक्षकों और एमएसडब्ल्यू एजेंसी के प्रतिनिधियों का विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियोजन होगा, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित निष्पादन हो सके।

अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में संचालित 22 दिवसीय सघन सफाई अभियान के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। अब इसकी निरंतरता बनाए रखते हुए सभी महत्वपूर्ण स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए विशेष कार्ययोजना के तहत काम होगा।
बैठक में अधिकांश वार्ड पार्षद, सफाई पर्यवेक्षक, पीआईयू कर्मी और एमएसडब्ल्यू कंसेशनायर के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया।
अंत में अध्यक्ष चौधरी ने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छ-सुंदर सरायकेला बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
