

धनबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर Al-Iqra Teachers Training College, Bario More, Govindpur में स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज परिसर में विशेष सफाई एवं व्यवस्थितकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं स्वच्छ समाज के संदेश को व्यवहार में उतारना था।

स्वच्छता अभियान के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न कमरों की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही कॉलेज परिसर, स्टोर रूम तथा अन्य स्थानों को व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा किया गया। अनावश्यक सामग्री को हटाकर आवश्यक वस्तुओं को उचित स्थान पर रखा गया। शिक्षकों ने स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर के महत्व पर भी चर्चा की तथा स्वच्छता को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य-प्रभारी प्रो. अशरफ अली के साथ डॉ. अनवर फातिमा, डॉ. नंदन चंद्र पाणि, डॉ. ममता कुमारी सिन्हा, डॉ. नादिरा रहमान, प्रो. अब्दुल्ला तथा श्री सत्यनारायण महतो सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लियl l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
