• Mon. Oct 19th, 2026

महाअष्टमी पर मां महागौरी की आराधना में लीन हुआ सरायकेला, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

admin's avatar

Byadmin

Oct 19, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सरायकेला और इसके आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा अष्टमी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही पंडालों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी।

 

दोपहर 1:00 बजे से ही सरायकेला के सभी प्रमुख दुर्गा मंदिरों और भव्य पूजा पंडालों में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मां दुर्गा के दर्शन के लिए महिलाएं घंटों कतार में खड़ी रहीं। उपवास पर बैठी महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता रानी को चुनरी, नारियल और नैवेद्य अर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता से अपने परिवार की सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की।

 

सरायकेला और आसपास के इलाकों में इस वर्ष महाअष्टमी की तिथि को लेकर थोड़ा संशय भी देखा गया। कुछ पूजा समितियों और पुरोहितों के अनुसार जहां आज यानी रविवार को अष्टमी की पूजा संपन्न कराई जा रही है, वहीं कुछ स्थानों पर सोमवार (कल) अष्टमी पूजा और संधि पूजा मनाने की बात कही जा रही है। इस संशय के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और दोनों ही दिनों के अनुसार पूजा की तैयारियां व्यापक स्तर पर की गई हैं।

 

शाम होते ही सरायकेला के आकर्षक और विद्युत सज्जा से जगमगाते पूजा पंडालों की रौनक दोगुनी हो गई है। महानवमी और विजयादशमी को लेकर भी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पूजा कमेटियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *