
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भंवरिया पंचायत के महसौरा गांव में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसके उपलक्ष्य में रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ चार दिवसीय अखंड रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिस कलश शोभा यात्रा में 551 सुहागिन महिलाएं एवं कुमारी कन्याओं के द्वारा यज्ञ स्थल हनुमान मंदिर से ढोल बाजे घोड़े के साथ निकल कर गांव भ्रमण करते हुए महादेव स्थान के कुएं पर पहुंची जहां आचार्य शशि भूषण पांडे एवं विद्या भूषण पांडे द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे हाथ में पताखा लिए जय श्री राम का नारा लग रहे थे जिससे सारा वातावरण भक्ति मय बना था। जहां यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित कर रामधुनी के यजमान रौशन कुमार सिंह पत्नी वंदना देवी ने अखंड रामधुनी का संकल्प लिया इसके बाद चार दिवसीय रामधुनी यज्ञ का प्रारंभ किया गया इस मौके पर संयोजक प्रभास कुमार पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार मोहन पूर्व शिक्षक अशोक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
