
पिछले वर्ष 23 अगस्त 2023 को भारत ने अंतरिक्ष में एक मिसाल कायम की जिसका नाम था चंद्रयान 3 उसकी सफलता पर भारत सरकार एवं सीबीएसई के संयुक्त तत्वाधान में आज सभी विद्यालयों में अंतरिक्ष दिवस मनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर महर्षि मेंही विद्यापीठ में

अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया

इस अवसर पर कक्षा पांचवी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया पांचवी और छठी वर्ग के विद्यार्थियों ने स्लोगन एवं चित्रकला के माध्यम से अंतरिक्ष के महत्व को बताया।
कक्षा सातवीं से 12वीं तक के बच्चों ने विभिन्न विभिन्न प्रकार के मॉडल का निर्माण किया।
इस अवसर पर विज्ञान संकाय के शिक्षक की भूमिका अहम रही एवं विद्यालय के उप प्राचार्य गौतम कुमार ने भारत सरकार के द्वारा दी गई थींम चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा पर विशेष महत्व दिया और कहां की सभी विद्यार्थी आने वाले समय में वैज्ञानिक बनेंगे।
प्रतियोगिता में चित्रलेखा में आदित्य कुमार कक्षा 3, पलक सिंह क्लास 8, चाहत कुमारी क्लास 9, आराध्या पाठक क्लास 8 से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि शंकर पांडे, आनंद कुमार झा, शैक्षणिक पदाधिकारी सुभाषित दत्त, शशांक, संजय कुमार, अंकित कुमार,रवि कुमार, कंचन कुमारी, रुपलता कुमारी, नीरजा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
