• Fri. Mar 13th, 2026

महज़ एक सप्ताह में शाहपुर के दो प्रवासी मजदूरों का प्रदेश में हुआ आकस्मिक निधन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

हजारीबाग जिला अंतर्गत कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर महज एक सप्ताह के भीतर 2 प्रवासी मजदूरों का प्रदेश में आकस्मिक निधन होना क्षेत्र वासियों के लिए बेहद चिंता का विषय बन गया है। बीते 14 दिसंबर को हैदराबाद में काम करने वाले शाहपुर निवासी 30 वर्षीय अनिल भुइयां का आकस्मिक निधन होने के बाद शव गांव आते ही ग्रामीणों में मातम छा गया था वहीं 01 सप्ताह भी नहीं बीता और मंगलवार को मंगलवार को शाहपुर के रहने वाले करीब 42 वर्ष के विजय साव का बेंगलुरु में आकस्मिक मौत के बाद जैसे ही उनका छाव गांव पहुंचा ग्रामवासियों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 01 सप्ताह के भीतर 2 प्रवासी मजदूरों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पिछले बार की तरह इसबार भी हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के सहयोग से रांची एयरपोर्ट से घर तक शव को लाया गया। ग्रामीणों ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया ।

मृतक विजय साव बेंगलुरु में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक काम करने जाने के क्रम में वे बेहोश हो गए और फिर उन्हें होश नहीं आया हमेशा के लिए चिर निद्रा में सो गए। विजय साव झमन साव के पुत्र हैं और इनके तीन बच्चे हैं। जिसमें से इनकी इकलौती पुत्री का शादी हो गया है बाकी 2 पुत्र नाबालिक हैं। विजय साव घर के एकलौते कमाऊ व्यक्ति थे। इनके निधन के पश्चात इनके परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है। परिवार जनों के क्रंदन और चीत्कार से पूरे इलाके में मातम का माहौल है ।

इधर विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के दो प्रवासी मजदूरों का महज़ एक सप्ताह के भीतर आकस्मिक निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया और राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मृतकों के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग की ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *