• Sat. Apr 4th, 2026

मसास का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 3, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

पुटकी। कच्छी बलिहारी स्थित देशवाली स्थान परिसर में शुक्रवार को मासस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जलेश्वर महतो एवं संचालन देवीलाल महतो ने किया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि लंबे समय से भाजपा ने शासन किया। बावजूद इसके विकास की गति नहीं बढ़ी। धर्म के नाम पर राजनीति व बड़े-बड़े जुमले से आम जनता को दिगभ्रमित कर वोट बटोरने का हथकंडा काफी पुराना हो चुका है। अब आम जनता इसे भली-भांति जान गयी है। श्री महतो ने कहा जनता को महंगाई से निजात, रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, छात्रों को शिक्षा अब जरूरी है। विशिष्ट अतिथि व धनबाद लोकसभा क्षेत्र से मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने कहा कि एक सिपाही की तरह आम जनता की समस्या की निदान के लिए मासस लड़ती आयी है। श्री रवानी ने कहा अपनी सरकार रहने के बावजूद वर्तमान सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र का विकास करने में विफल रहे। जिसका मलाल धनबाद के लोगों को खल रही हैं। और इसका विकल्प मासस ही है।

मौके पर मासस जिला सचिव दिलीप कुमार महतो, युवा मोर्चा के जिला सचिव राणा चटराज, रामभगत तांती, नरेश पासवान, निवर्तमान पार्षद देवाशीष पासवान, निरंजन महतो, भगत राम महतो, बलराम महतो, सुखलाल महतो, अरविंद तिवारी, सुभाष महतो, महेंद्र यादव, रमेश कुमार, भूषण महतो व अन्य थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *