
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के सिरमा पंचायत अंतर्गत पड़रिया गांव के घने जंगल में लकड़बग्घा के हमले से तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं की पहचान पतवा देवी (पति– बालेश्वर महतो), मगघीया देवी (पति– स्व. राजू महतो) तथा वन समिति सदस्य सरिता देवी (पति– संतोष महतो) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं जंगल में मवेशी चरा रही थीं ,इसी दौरान अचानक एक लकड़बग्घा ने पतवा देवी पर हमला कर उनकी गर्दन पकड़ लिया और उसे खींचने का प्रयास करने लगा इसी दरमियान उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ीं सरिता देवी और मगघीया देवी पर भी लकड़बग्घा ने हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर लकड़बग्घा जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल के आसपास गश्त बढ़ाने तथा जंगली जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
