
टुंडी 13 दिसंबर –दीपक पाण्डेय — टुंडी के मनियांडीह निवासी चरकू मुर्मू के खलिहान में आज मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे खलिहान में रखे बिचाली में अचानक आग लग जाने से करीब 20 क्वींटल धान जलकर स्वाहा हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार चरकू मुर्मू द्वारा हाल ही में खेतों से धान का बिचाली को लाकर रखा गया था तभी आज अचानक आग लग जाने से बीस क्वींटल धान जलकर स्वाहा हो गया आग कैसे लगी यह बताने में किसान चरकू अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि हमलोग भी नहीं जानते इस बर्ष धान की खेती कर्ज लेकर किये थे। फिलहाल चरकू मुर्मू द्वारा अंचलाधिकारी को घटना की सूचना दे दी गई है आश्वासन मिला है कि क्षतिपूर्ति की भरपाई सरकार द्वारा करा दिया जाएगा। इस घटना की खबर सुनकर उपप्रमुख प्रतिनिधि कनक गुप्ता द्वारा घटनास्थल का दौरा किया गया एवं आश्वासन दिया कि क्षतिपूर्ति की राशि सरकार द्वारा जल्द ही दिलाने का प्रयास करूंगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
