• Sat. Feb 21st, 2026

मध्य विद्यायल महेशरा का चारदीवारी निर्माण में उत्पन्न विवाद को लेकर गामीणो ने किया बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 17, 2024

 

*पूर्व निर्मित चारदीवारी पर निर्माण करने का लिया गया निर्णय*
दारू ( हजारीबाग):प्रखंड अंतर्गत जिनगा पंचायत के मध्य विद्यालय महेशरा का भवन व चारदीवारी निर्माण का कार्य डीएमएफटी मद से होना है । विद्यालय के लिए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका। संवेदक के द्वारा चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व जिनगा निवासी फुहिया देवी के वंशज प्रकाश प्रसाद व अन्य के द्वारा चाहरदीवारी निर्माण कार्य को रोक दिया गया। इससे विद्यालय का चारदीवारी निर्माण का कार्य बाधित हो गया । इस विवाद को सुलझने के लिए महेशरा व जिनगा के ग्रामीणों के द्वारा सीओ अदिति गुप्ता के नेतृत्व में एक आमसभा आहूत किया गया। बैठक की अधक्षता पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने किया। बैठक में सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय के पूर्व निर्मित चारदिवारी में ही नया चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। मौके पर सीआई रागिनी कच्छप, राजस्व कर्मचारी श्रीमंत सुरेश साव सहित कई अन्य शामिल थे।
*क्या है मामला*: मध्य विद्यालय महेशरा के निर्माण के लिए महेशरा के रैयत रंगलाल मिश्र व हरिनंदन मिश्र के द्वारा खाता संख्या 04 प्लॉट संख्या 1505 व खाता संख्या 44 प्लॉट संख्या 1504 से 70 डिसमिल ,महरु तेली व बुधन तेली के द्वारा खाता संख्या 45 प्लॉट संख्या 1512 रुकवा 08 डिसमिल व जिनगा के एक व्यक्ति के द्वारा खाता संख्या 33 प्लॉट संख्या 149 के अंतर्गत 55 डिसमिल जमीन दान में दिया गया था। खाता संख्या 33 व प्लाट संख्या 149 के कुल रकवा में 18 डिसमिल जमीन जिनगा निवासी फुहिया देवी के नाम जमाबंदी दर्ज बताया जा रहा है। 1960 ई में महेशरा उच्च विद्यालय के निर्माण के समय महेशरा व जिनगा के रैयतों के द्वारा दान में दी गई जमीन पर महेशरा उच्च विद्यालय का भवन व चारदीवारी कार्य किया गया था। फुहिया देवी के वंशज प्रकाश प्रसाद व अन्य के द्वारा पूर्व निर्मित चारदीवारी पर बुनियाद काट दिया गया है। इससे वर्तमान में चारदीवारी का कार्य बाधित है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *