• Wed. Sep 24th, 2025

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की धमक,पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी अपने कैंडिडेट

ByAdmin Office

Jul 25, 2023

 

भोपाल/लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार पूरी मजबूती से उतरने की तैयारी कर ली है। पार्टी को इस बार वहां अच्छी संभावना दिख रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि हम मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। वहां के चुनाव में आपसी तालमेल और एकजुटता से अच्छे परिणाम आ सकते हैं।

उन्होंने बताया वर्ष 2003 में सपा के सात विधायक जीते थे। इस बार उससे से अधिक विधायक जीतेंगे। सपा मुखिया ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मध्य प्रदेश के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनाव पर चर्चा की।
उन्होंने इस दौरान संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की।

सपा मुखिया ने कहा कि पार्टी के पास बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता हैं समाजवादी पार्टी का कारवां अब रुकने वाला नहीं है। गरीब, पिछड़े समाज की आबादी समाजवादी पार्टी की असली ताकत है।

मध्य प्रदेश में आदिवासियों की बड़ी संख्या है, हमें उनके बीच अपनी पैठ बनानी चाहिए अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने घोटाले कर रखे हैं। वहां भी भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगारी की मार से लोग कराह रहे हैं।मध्य प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने मध्य प्रदेश लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उधम सिंह लोधी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

बैठक में बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, रामायण सिंह पटेल, उदयवीर सिंह, श्यामसुंदर यादव, दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव, व्यासजी गोंड, गौरी यादव, अशोक यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *