मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नवजात बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर हिंडोरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोदा पटना गांव में हुई। हिंडोरिया पुलिस थाने के प्रभारी अमित गौतम ने कहा कि मनोज पटेल ने पत्नी सोनम पटेल (25) और छह महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पटेल ने बाद में उसी कमरे में फांसी लगा ली। गौतम ने कहा, दंपति की दो और चार साल की दो बेटियां उस समय बाहर खेल रही थीं, जबकि परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटेल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation मध्य प्रदेश में भी होंगे दो उप-मुख्यमंत्री, राजेश शुक्ला और जगदीश देवड़ा को मिली कमान MP सरकार ने 5 हजार करोड़ का और लिया कर्ज, प्रदेश का हर नागरिक 50 हजार रुपये का कर्जदार