• Sun. Mar 8th, 2026

मणिपुर के उखरूल में भूकंप के झटके ,रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 ,जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 8, 2023

 

मणिपुर। मणिपुर के उखरूल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उखरूल में यह भूकंप रात के 12.14 बजे आया. एनसीएस ने कहा कि भूकंप के झटके उखरूल से 13 किलोमीटर दूर महसूस किए गए. 70 किलोमीटर की गहराई में इसका केंद्र था.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. लोगों को भूकंप के बारे में जैसे ही पता चला, वे तुरंत घरों से बाहर निकले. जब झटके कम हुए तब लोगों ने राहत की सांस ली. बता दें कि इससे पहले भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. मई के महीने में आए इस भूकंप की तीव्रता 3.2 थी. भूकंप शिरुई से तीन किलोमीटर उत्तर पश्चिम में आया था.

इससे पहले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में भी धरती हिली थी. हिमाचल में सुबह 10.51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी. भूंकप का केंद्र किन्नौर के सांगला में जमीन से पांच किलो नीचे था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *