• Mon. Mar 2nd, 2026

भैया मनोरंजन के बंद पड़े घर मे लगी भीषण आग पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 14, 2022

 

दारू (हज़ारीबाग)-प्रखंड क्षेत्र में आग लगने की घटना लगातार घट रही है। मंगलवार को उमेश बॉडी गेराज में खड़े दो बस में लगी भीषण आग के बाद मंगलवार को ही रात्रि में भैया मनोरंजन प्रसाद के बंद पड़े घर मे भीषण आग लग गई इससे पूर्व बासोबार में पुआल लदे ट्रेक्टर में आग लग गई थी। मंगलवार की रात्रि बारह बजे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को आग लगने की जानकारी हुई जिसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार को आग लगने की सूचना दी गई। थाना प्रभारी के फ़ोन करने के बाद रात्रि करीब एक बजे दमकलकर्मी पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे पर आग की लपटें इतने तेज थी कि आग पर जल्द काबू नही पाया जा सका। दमकल की गाड़ी में पानी खत्म हो जाने के बाद इंद्रजीत सिन्हा उर्फ इंदु बाबू को रात में नींद से उठाकर उनके कुआं से पानी भरा गया। बुधवार की सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। आगलगी में घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया घर मे पड़े शीशम की लकड़ी को किसी तरह से जेसीबी की सहायता से लकड़ी को निकालकर जलने से बचाया गया। इस बारे में घर के मालिक स्वर्गीय भैया मनोरंजन के छोटे भाई भैया प्रभात ने बताया कि उनका घर पिछले कुछ वर्षों से बंद था और उनके घर मे एक स्थानीय बिछिप्त ब्यक्ति रह रहा था जिसने पूरा घर मे कूड़ा करकट जमा कर दिया था उन्हें अंदेशा है कि खाना बनाने के दौरान बगल में रखे कूड़ा में भी आग लग गई जिस कारण थोड़ी ही देर में पूरा घर मे आग पकड़ लिया। आग से करीब आठ लाख के नुकसान होने का अनुमान है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *