
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत कंडाबेर के ग्राम कंडाबेर, पतरा खुर्द, बसरिया नावाडीह, सिरमा गांवो में इन दिनों पानी पीने की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है।जेठ के महीने में तपतपाती धुप से जल का स्तर नीचे जानें के कारण गांव के सभी कुआं सुख चुका हैं। यहां तक कि इस भीषण गर्मी में चापानल में भी पानी निकलना बंद हों गया हैं। जिसे लेकर ग्रामीण गोलबंद होकर जल नल योजना का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष होने पूर्ण होने चला और फिर से गर्मी आ गया लेकीन ठिकेद्दार द्वारा अब तक जल नल का कार्य पूरा नहीं हों सका, जैसे तैसे आधा अधूरा काम कर के ठिकेद्दार कान में तेल डाल कर सो गया। संवेदक के मनमानी से काफी परेशानी उठाना पड़ा रहा है। जिस पर किसी का ध्यान नहीं लोग पानी के लिए तरस रहें हैं।

*एनटीपीसी के द्वारा टैंकर से पानी दी जा रही हैं। फिर भी पानी के कमी के कारण आपस में कर रहें है लड़ाई झगड़ा*
इस क्षेत्र में भारत के महारत्न एनटीपीसी कंपनी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट के गोद में बसा घने आबादी वाला कंडाबेर गांव सहित 5 गांव है। जिसमें एनटीपीसी के द्वारा टैंकर से पानी तो दिया जा रहा हैं। लेकीन इतने घने आवादी में एक या दो टैंकर से पानी पुराना मुश्किल हैं। यही कारण है की जल के लिए आपस में लोग झगड़ रहें हैं। कंडाबेर के स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोग पानी पीने के लिए भी मजबूर हो गए हैं। चुनावीं दौर आते हीं वायदे इरादे दिखाने में कोई कमी नहीं करते है किंतु चुनाव खत्म तो क्षेत्र की समस्या भी खत्म हों जाती हैं। वैसे में हम ग्रामीण ठगे के ठगे रह जाते है। यहीं रवैया रहा तो हम सभी ग्रामीण मिल कर उपायुक्त महोदय के पास जा कर शिकायत करेंगे।
*पंचायत मुखिया दिनेश साव जल नल पर किया कहा*
जल नल की समस्या को देखते हुए पंचायत मुखिया दिनेश साव ने कहा कि अगल बगल क्षेत्र में कोयला खदान खुल जानें से जल स्तर जमीन से काफी नीचे चला गया हैं। जल नल के संवेदक से हम भी तंग आ चुके हैं। कई बार फोन के मध्यम से संपर्क किया हुं। लेकीन ठिकेदार को कोई असर नहीं हैं। कई बार तो मेरा फोन भी नही उठाता हैं। इस समस्या को लेकर डीसी महोदय के पास जाकर शिकायत करूंगा। यदि ठिकेदार कार्य पूर्ण नही कर सकता हैं तो दुसरे संवेदक को ठिका हमारे पंचायत में दिया जाय। अभि तक कहीं पर भी पाइप लाईन का भी कार्य पूरा नहीं कर सका हैं। तो अब किया करेगा। एनटीपीसी से भी वार्तालाप कर के पानी टैंकर को बढ़ाने को कहेंगे। ताकि अपने पंचायत में पानी की समस्या से निजाद मिल सकें। बता दें फिलहाल गर्मी का तापमान अधिक बढ़ते ही जल नल योजना का पोल जिला और प्रखण्ड क्षेत्र में खुलने लगी है। केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र में सभी पंचायतो में ये समस्या उत्पन्न हैं। चुकी कहीं पानी है तो नल नही, और कही तो स्ट्रेक्चर हाथी का दांत के तरह खड़ा दिखाई दे रहा है।
*जल नल योजना पूर्ण नही इस पर किया बताया संवेदक*
पंचायत कंडाबेर में जल नल योजना को लेकर संवेदक बृजेश सिंह ने कहा की सभी जगहो पर टेस्टिंग कर मोटर डाल रहें हैं और चालू करते जा रहे हैं। बहुत जल्द पाईप लाइन कार्य शुरू कर के
फाइनल कर देंगे। बाकि दो जगहों पर डीप बोरिंग करना हैं। जिसका आदेश लेना हैं। आचार संहिता के बाद आदेश लेकर कार्य शुरू कर देगें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
