• Sat. Feb 14th, 2026

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंकवाद विरोधी बैठक की मेजबानी के लिए तैयार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 28, 2022

नई दिल्ली, भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) की नई दिल्ली की अध्यक्षता में बैठक क्रमश: 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को मुंबई और नई दिल्ली में होगी।

मुंबई में आज के बैठक के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक के लिए होटल ताजमहल पैलेस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने होटल में 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंबई में 26/11 स्मारक पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी मौजूद हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में 26/11 स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। ताजमहल पैलेस होटल से डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, ‘हमने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। इस स्थल पर UNSC की आतंकवाद-रोधी समिति का एक साथ आना विशेष और महत्वपूर्ण है।’

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आगे कहा, ‘हमें मिलकर यह संदेश देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवादियों को जवाबदेह ठहराने और न्याय देने में कभी हार नहीं मानेगा।’ एस जयशंकर ने आगे यह भी कहा, आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए, मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। हमने आज पीड़ितों की आवाज सुनी है। हम उस आघात को याद रखें और आतंकवाद के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के अपने प्रयासों में लगे रहें।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के मिशन ने बुधवार को मीडिया नोट में कहा, ‘राजदूत लू आतंकवाद रोधी कार्रवाई और दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंधों पर विचार रखेंगे’। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने कहा कि यूएनएससी-सीटीसी द्वारा भारत में यह दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को मुंबई से होगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक के बारे में जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने वीडियो संदेश के जरिए ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों के दौरान आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की चुनौती का मुकाबला करने की दिशा में काफी प्रगति हुई है। भारत में आयोजित इस समिति में नई उभरती प्रौद्योगिकी के जरिए आतंकवादी कार्रवाइयां करने की चुनौतियों पर विशेष रूप से चर्चा होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *