
केरेडारी : भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के तत्वधान में वाराणसी में में आयोजित किसान मेला और सब्जी के खेती में उत्पादन हेतू प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया! जिसमें प्रमुख रुप से सब्जी उत्पादन करने वाले राज्यों के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए! उक्त संस्थान द्वारा प्रशिक्षण सह मेला कार्यक्रम में हजारीबाग जिला से केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां के किसान कृषि वैज्ञानिक मीनू महतो के नेतृत्व में शामिल हुए! किसानों को 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित सब्जी मेला में उत्पादित उन्नत किस्म के सब्जियों को देखने का अवसर मिला! वहीं 6 फरवरी से 8 फरवरी तक कार्यक्रम में शामिल किसानों को सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया! उक्त संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे किसानों ने बताया कि हम सभी हजारीबाग जिले के किसानों को सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण देने का काम करेगें!प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में किसान महेंद्र महतो चिंतामणि महतो बालेश्वर महतो लालमणि महतो तापेश्वर साव मोती महतो समेत अन्य किसान शामिल थे! वहीं मीनू महतो बतौर कृषि वैज्ञानिक शामिल थे! उक्त आशय कि जानकारी किसान महेंद्र महतो ने दी है!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
