• Fri. Jan 2nd, 2026

भारतीय नौसेना को मिलेगा सीहॉक हेलीकॉप्टर स्क्वॉड्रन, जानिए क्या है खासियत

ByAdmin Office

Mar 4, 2024

 

 

 

नई दिल्ली।बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर एमएच-60 रोमियो सीहाक के स्क्वाड्रन को छह मार्च को नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह ब्लैकहाक हेलीकाप्टर का समुद्री संस्करण है। एक अधिकारी ने कहा कि सीहाक्स को आइएनएएस (इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन) 334 के रूप में कमीशन किया जाएगा। सीहाक्स हेलिकाप्टर स्क्वाड्रन को शामिल किए जाने से नौसेना की युद्धक क्षमता और बढ़ेगी।

 

रक्षा मंत्रालय के कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में आइएनएस गरुड़ पर सीहाक्स हेलिकाप्टर स्क्वाड्रन को शामिल करेंगे। पनडुब्बी रोधी युद्ध, खोज और बचाव अभियान के लिए डिजाइन किए गए इन हेलीकाप्टरों का शामिल होना रक्षा आधुनिकीकरण की दिशा में भारत के लिए महत्वपूर्ण क्षण होगा।

 

सीहाक उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट से लैस हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में सीहाक की तैनाती भारतीय नौसेना की समुद्री उपस्थिति को मजबूती देगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगी।

 

सीहॉक हेलीकॉप्टर स्क्वॉड्रन में क्या है खासियत?

 

इस रोमियो हेलीकॉप्टर के कुल मिलाकर पांच वैरिएंट्स हैं। इसके अलावा इनके एक्सपोर्ट क्वालिटी के हिसाब से इनमें बदलाव किया जाता है। इनका उपयोग निगरानी, जासूसी, वीआईपी मूवमेंट, हमला, सबमरीन खोजना और उसे बर्बाद करने में काम आ सकता है। इसे और भी कई तरह के कामों में लगा सकते हैं। रोमियो हेलीकॉप्टर पर दर्जनों प्रकार के सेंसर्स और रडार लगे हैं। ये सेंसर्स दुश्मन के हर हमले की जानकारी देते हैं। इसे उड़ाने के लिए 3 से 4 क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है। इनके अलावा इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं।

हथियारों, यंत्रों और सैनिकों के साथ, इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 10,433 किलोग्राम है। इसकी लंबाई की बात करें तो 64.8 फीट है और ऊंचाई 17.23 फीट है। MH 60R Multi-Role Helicopter में दो जनरल इलेक्ट्रिक के टर्बोशैफ्ट इंजन लगे हैं, जो टेकऑफ के समय 1410×2 किलोवॉट की ताकत पैदा करते हैं। इसके मुख्य पंखे का व्यास 53.8 फीट है।ये रोमियों हेलिकॉप्टर एक बार में 830 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और अधिकतम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इस हेलीकॉप्टर सीधे उठने की गति 1650 फीट प्रति मिनट है। रोमियो हेलीकॉप्टर अधिकतम 270 किलोमीटर की गति से उड़ सकता है। हालांकि जरूरत के मुताबिक, हेलीकॉप्टर गति को बढ़ाकर 330 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ले जाया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *