
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद)आज दिनांक 17/6/2023 को प्रदेश व्यापी कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत सिन्दरी नगर में भी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से एक बाइक रैली निकाली गई , एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ।
इस बाइक रैली कार्यक्रम में मुख्यरूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी,लोकप्रिय विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकास बाउरी शामिल थे ।
बाइक रैली एवं नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने किया ।
बाइक रैली कंड्रा बाजार से चलकर शहरपुरा के शिव मंदिर तक गई और वही पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ।
रैली के क्रम में ही अटल चौक पर अटल जी एवं अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर जी की मूर्ति पर किसलय तिवारी एवं तारा देवी के द्वारा माल्यार्पण किया गया ।
नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आज जो केंद्र में मोदी जी की सरकार है वह गरीबो को लूटने वाली सरकार नहीं है बल्कि गरीबों के ऊपर खजाना लुटाने वाली सरकार है । विगत 9 वर्षों में भारत मे बहुत सारे विकास हुए हैं जो हर जगह दिखलाई पड़ती है ।
तारा देवी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में भी भाजपा के कार्यकर्ता लोगो के सम्पर्क में लगे हैं यह बहुत बड़ी बात है और यह कार्य सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता हीं कर सकते हैं ।
अरबिंद पाठक ने कहा कि आज पूरे देश के मतदाता एक बार फिर से 2024 में मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार देने को तैयार है ।
इस नुक्कड़ सभा का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती ने किया ।
इस कार्यक्रम में दिनेश सिंह,संतलाल प्रमाणिक,राकेश तिवारी,ब्रिजेश सिंह,, कुमार महतो शत्रुघ्न महतो नकुल सिंह,रामजी सिंह,ईश्वर यादव ,रविकांत शर्मा, गोपी पाल गणेश सिंह, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
