
गावां प्रखंड अंतर्गत बादीडीह पंचायत में भाकपा माले द्वारा लोकल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जागेश्वर यादव जबकि संचालन अशोक मिस्त्री ने किया। पंसस को अशोक यादव सर्वसम्मति से सचिव व मनोज सिंह को सहसचिव बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने आम जनता के साथ विश्वासघात किया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लूट खसोट चरम पर है। गरीब राशन के लिए मोहताज हैं। न्याय और हक के लिए आवाज उठाने वालों पर हमले हो रहे हैं। देश में लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी को शासन से हटाना जरूरी है। इसके लिए जनगोलबंदी होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि चार वर्ष बीत गए लेकिन कोडरमा सांसद और धनवार विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किया। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी समेत अन्य बुनियादी समस्याएं आज भी बरकरार है। इन मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में थाना ब्लॉक में बिना पैसा का एक भी काम नही होता है। हमारे द्वारा बनाने गए पावर ग्रिड को अब तक क्षेत्र के सांसद और विधायक एनओसी नही दिला सकें है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम से वोट लेकर विनाश की ओर देश को धकलने का काम किया है। आज युवा बेरोजगार बैठे है और भाजपा के अम्बानी अडानी का सिर्फ विकास हो रहा है।
मौके पर नागेश्वर यादव, सकलदेव यादव, रंजीत यादव, राजेश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
