• Fri. Feb 20th, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में मांगा वोट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 21, 2024

 

 

 

झरिया: झरिया मुख्य बाजार में भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान प्रदेशकार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह की नेतृत्व में चलाया गया। अभियान की शुरुआत इंदिरा चौक से शुरू होकर बाटा मोड़ तक चली। इस दौरान जनसंपर्क के साथ साथ डोर – टू- डोर पर्ची वितरण किया गया. रागिनी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की और पीएम मोदी के 10 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगो के समक्ष रखा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि पूरे देश में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारेंटी चल रही है। धनबाद लोकसभा की जनता को मोदी जी पर पूरा विश्वास है और जनता को मोदी जी से काफी उम्मीदें भी है। आज गली मोहल्ले चौक चौराहों में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं में प्रधनमंत्री मोदी के प्रति विश्वाश देखने को मिला। जो प्यार और विश्वास झरिया की जनता में दिख रहा है उस से यकीन है की इस बार झरिया की जनता इतिहास बनाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, जितेंद्र मालाकार,संजू वर्मा,शैलेश सिंह चंद्रवंशी, विनोद गुप्ता,दिलीप भर्ती,अरुण बर्नवाल,,सुमन अग्रवाल,पिंकी देवी, अखिलेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *